Best Women’s Day Quotes in Hindi – महिला दिवस पर शायरी हिंदी में

महिलाएं घर-परिवार को संभालने के साथ-साथ हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं द्वारा समाज को दिए गए योगदानों की कोई गिनती नहीं है। वह मां, बहन, पत्नी हर रूप में कामयाब है। महिला की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इन्हीं योगदानों को सम्मान देने के लिए ही मनाया जाता है, ‘महिला दिवस’। इस दिन को खास बनाने के लिए आप उन्हें एक भाव भरा संदेश भेज सकते हैं। साथ ही आप दूसरों को भी वुमन डे कोट्स भेजकर इस दिन को खास बना सकते हैं। यहां आपकी मदद स्टाइलक्रेज जरूर करेगा। यहां पढ़िए और शेयर कीजिए महिला दिवस पर शायरी और कई सारे वुमन डे कोट्स।

इससे पहले कि पाठक महिला दिवस पर शायरी पढ़ें, हम सबसे पहले यह जानकारी दे दें कि महिला दिवस कब मनाया जाता है।

महिला दिवस कब मनाया जाता है?

महिला दिवस कब मनाया जाता है, अगर आपको नहीं पता तो हम बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाता है।

Best Women's Day Quotes in Hindi

Shutterstock

महिला दिवस के इस अवसर पर हमारी भी कोशिश रहेगी कि महिला दिवस पर शायरी के जरिए उन्हें सम्मान दें।

महिला दिवस पर शायरी – Women’s Day Quotes in Hindi 

1. जहां होता है नारी का सम्मान,
समझ लो वो स्थान है स्वर्ग के समान।

2. नारी है सहनशीलता का प्रतीक,
नारी है आस्था का प्रतीक,
नारी है विश्वास का प्रतीक,
नारी के अस्तित्व को बचा लो,
हर दिन को नारी दिवस बना लो।

3. नारी तेरा हर रूप निराला है,
तुम मां बनकर बेशुमार प्यार देती हो,
तुम बेटी बनकर ख्याल रखती हो,
तुम बहन बनकर प्यार से डांट लगाती हो,
तुम संगनी बनकर उम्र भर साथ निभाती हो,
तुमने हर कदम पर सबको संभाला है,
नारी तेरा हर रूप निराला है।

4. हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।

5. वो पार्वती है, तो वो दुर्गा भी है,
वो लक्ष्मी है तो वो सरस्वती भी है,
मत करना कभी नारी का अपमान,
जिद्द पर आ जाए तो वो काली भी है।

6. बहुत गलत हैं वो लोग जो कहते हैं,
औरत का कोई अपना घर नहीं होता,
दरअसल, वो भूल जाते हैं कि,
औरत के बिना कोई मकान घर नहीं होता।

7. प्यार और ममता से भरा हो जिसका आंगन,
जो दूसरों के लिए सौंप दे अपना पूरा जीवन,
कभी न आहत करना किसी नारी का मन,
यह बात याद रखना हर क्षण।

8. कई जिम्मेदारियों के साथ वो भर रही है उड़ान,
हर क्षेत्र में कर रही है वो अपना नाम,
बिना थके वो रख रही है सबका ध्यान,
हर घर की है वो आन, बान और शान,
वो है एक नारी, सबसे महान।

Best Women's Day Quotes in Hindi

Shutterstock

9. इस महिला दिवस पर,
समाज में रखो यह एक शर्त,
नारी को बनाओ इतना समर्थ,
कि वो भूल जाए डर का अर्थ।

10. ये हमारे देश की नारी है,
मन में इनके आशाएं ढेर सारी हैं,
सपने सच करने की अब इनकी बारी है,
भूल से भी न करना इनका अपमान,
क्योंकि ये अकेली ही सब पर भारी है।

11. स्त्री और पुरुष किसी भी देश के दो पंख है,
इसलिए, देश को विकसित बनाना है तो,
सिर्फ बेटों को ही नहीं बल्कि बेटियों को भी पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ।

12. हर दुख-दर्द को खुशी-खुशी सह जाती है,
हर गम भुलाकर वो मुस्कुराती है,
ये नारी ही है जो पत्थर की दीवारों को घर बनाती है।

13. सिर्फ महिला दिवस मनाना ही औरत का सम्मान नहीं है,
नारी का असली सम्मान तब होगा,
जब उसे हर क्षेत्र में बराबरी का दर्जा मिलेगा,
जब शाम को उसे अकेले घर लौटने में डर का एहसास नहीं होगा,
जब हर व्यक्ति की आंखों में औरत के लिए सम्मान होगा,
जब एक दिन नहीं बल्कि हर दिन महिला दिवस होगा,
तब होगा असलियत में महिला दिवस।

14. मां की लाडली, पिता की है जान,
मन नादान, परिवार की पहचान,
हर वक्त रखो उसका ध्यान,
क्योंकि वो एक नारी है, हर घर की शान।

15. कहते हैं दुनिया में दो शक्तियां हैं,
एक तलवार, एक कलम,
पर इन सबसे ऊपर भी एक शक्ति है,
वो है नारी शक्ति।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

16. महिला दिवस का क्या अर्थ है,
अगर नारी का सम्मान न किया तो सब व्यर्थ है।

17. अगर तुम करते हो नारी का सम्मान,
तो खुद पर हक से करो अभिमान।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

18. दिन सबका ख्याल रखने में गुजार देती है,
शाम दूसरों के लिए सोचने में गुजार देती है,
रात बच्चों को सुलाने में गुजार देती है वो,
सभी सम्मान करो उसका,
वह दूसरों के लिए खुद का त्याग कर देती है।
महिला दिवस की शुभकामाएं।

19. कोई मत कहना कि नारी कमजोर है,
क्योंकि ये मत भूलो, उसके हाथ में पूरे परिवार की डोर है।

20. खुद मौत के मुंह में जाकर वो नई जिंदगी को जन्म देती है,
खुद का त्याग करके वो हर किसी को आगे बढ़ाती है,
खुद के साथ-साथ अपनों का भी जीवन संवारती है,
शक्ति का प्रतीक, सहनशीलता की मूरत
कोई और नहीं वो नारी कहलाती है।

21. नारी एक ‘मां’ है उसका आदर करो,
नारी एक ‘बहन’ है उसको स्नेह दो,
नारी एक ‘पत्नी’ है उसको प्रेम करो,
नारी जगत जननी है उसका सम्मान करो।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

22. नारी नहीं है बेचारी
नारी में ही है शक्ति सारी।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

23. हम भेदभाव मिटायेंगे,
हम सपने नए सजायेंगे,
हम एक नई दुनिया बसाएंगे,
हम हैं नारी, चुप नहीं रहेंगे,
बिना रुके अब बढ़ते चले जाएंगे।

24. नारी है हर किसी के जीवन का सार,
नारी है ईश्वर का उपहार,
नारी है घर को जोड़ने का तार,
करो नारी के हर सपने साकार।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

25. महिला दिवस पर यही नारा है,
हर नारी को स्वतंत्र बनाना है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

26. नारियों को दिया गया है देवियों का स्थान,
क्या हमारा समाज दे रहा है उनको वो मान ?

27. आंचल में है जिसकी ममता का भंडार,
जो उठाती है सबका भार,
मानो उसका हर पल आभार,
पहनाओं नारी को प्यार और सम्मान का हार।

28. नारी कभी कोमल तो कभी है कठोर,
कभी न चलाना नारी पर जोर,
क्योंकि बिना नारी, पुरुष का नहीं है कोई छोर।

29. जिंदगी में इंद्रधनुष के रंग के समान है नारी,
अंधकार में उजाले के समान है नारी,
नारी पर ही तो निर्भर है दुनिया सारी।

30. मन है उसका पावन, हर पल दिया उसने प्यार ढेर सारा,
है वो एक आदर्श, करती है जीवन में उजियारा,
एक दिन नहीं बल्कि हर दिन लगाओ महिला दिवस का नारा।

31. मुस्कुराकर हर रिश्तों को संभालने वाली,
हर पल खुशियां देने वाली,
हर घर को सजानेवाली,
कोई और नहीं, है वो एक नारी।

32. नारी है सहनशीलता का रूप,
नारी है विद्या का स्वरूप,
अगर बढ़ जाए धरती पर पाप,
तो नारी है दुर्गा और चंडी का रूप।

33. नारी ने कितने त्याग किए,
नारी ने हंसकर हर गम लिए,
नारी दूसरों के लिए ही जीए,
न करो नारी का तिरस्कार,
इस महिला दिवस दो उसे जीवन के सारे अधिकार।

34. तोड़कर हर पिंजरा,
समाज की हर जंजीर,
लिखते हैं हम खुद से अपनी तकदीर,
हर क्षेत्र में दिखाया हमने अपना दम,
गर्व से कहते हैं नारी हैं हम।

Best Women's Day Quotes in Hindi

Shutterstock

35. नारी कोमलता का प्रतीक हो तुम,
नारी शक्ति का स्वरूप हो तुम,
हैं तुम्हारे रूप अनेक,
भगवान का दिया हुआ वरदान हो तुम।

36. हर घर की शोभा है नारी
क्योंकि, उससे बस्ती है ये दुनिया सारी।

37. यूं ही किलकारियां नहीं गूंजती घर में,
जीवन दांव पर लगाना पड़ता है, एक नारी को मां बनने में।

38. महिलाओं को दो शिक्षा का सहारा,
ताकि वो शिक्षित करें यह संसार सारा।

39. जिस देश में है नारी का सम्मान,
वही देश है सबसे महान।

40. पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाओ,
महिलाओं अब आगे आओ।

41. महिलाएं भी छू सकती हैं आकाश,
बस है उन्हें मौके की तलाश।

42. स्त्री का करो सम्मान,
यही दो सबको ज्ञान।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

43. न चलने दो किसी का खुद पर जोर,
न कहने देना किसी को कि तुम हो कमजोर,
औरत हो तुम, तुम्हारे हाथ में है संसार की बागडोर।

44. दुर्गा भी तू, काली भी तू,
धरा को करती निर्मल गंगा भी तू,
किस-किस रूप में तेरा सम्मान करूं,
हर आत्मा के निर्माण की रूपरेखा भी तू।

45. महिलाओं के गुनहगारों को दूर करो,
ऐसा कानून आज से पेश करो।

46. अबला नहीं है कोई भी नारी,
हर संघर्ष के लिए रहती है उनकी तैयारी।

47. जो हर क्षेत्र में नाम कमाएं,
जो परिवार को सुखी बनाएं,
वही होती हैं महिलाएं।
सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।

48. इस महिला दिवस यह ठाना है,
महिलाओं पर अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाना है।

49. हर महिला को मिलना चाहिए सम्मान ये जान लो,
महिलाओं के बिना कुछ भी नहीं है संभव ये मान लो।

50. इस महिला दिवस बेटों को सिखाओ शिष्टाचार,
वक्त आ गया है महिलाओं के प्रति बदलने का विचार।

देखा जाए तो महिला दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन है। महिलाओं के लिए हर दिन एक समान होता है। उनके काम कभी खत्म नहीं होते हैं और वे सभी के लिए अपना जीवन समर्पित कर देती हैं। महिलाओं को महिला दिवस की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मान, प्यार और बराबरी की जरूरत है। तो क्यों न शुरुआत इन खूबसूरत शायरियों और वुमन डे कोट्स से की जाए। आपके द्वारा भेजा गया एक संदेश उन्हें जरूर खास महसूस कराएगा। आपको महिला दिवस पर शायरी और कोट्स कैसे लगें, हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बताना न भूलें।

संबंधित आलेख

The post Best Women’s Day Quotes in Hindi – महिला दिवस पर शायरी हिंदी में appeared first on STYLECRAZE.

Post a Comment

0 Comments